• पाकरटाड प्रखंड  के विभिन्न पंचायत के खिलाड़ियों के लिए आज हुआ पाकरटाड  स्कूल मैदान में ट्रायल,
  • 16 अप्रैल को बीरू,महुवा टोली  और बरपानी में,17को गंगूटोली  और टांगिया में,19को ओडग्गा में और 21को बरवाडीह,22 अप्रैल को अघरमा, हुरदा और बांकी खेल मैदान में होगा ट्रायल

 

Simdega : हॉकी सिमडेगा द्वारा 22मई से 28मई2023 तक जिला मुख्यालय में आयोजित होने  सिमडेगा जिला स्तरीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में जिला के कोई भी प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी खेलने से वंचित ना राजा है जिसके साथ हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी जिला के विभिन्न पंचायतों में घूम घूम कर तीन-चार पंचायतों को मिलाकर एक जगह ट्रायल कराकर टीम का गठन किया जा रहा है । सिमडेगा जिला के सभी 94पंचायत के लिए  विभिन्न सुदूर इलाकों में  25 स्थलों में चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।जिसके तहत आज शनिवार को पाकरटाढ प्रखंड के   =  पाकरटाढ पंचायत, कैरबेडा पंचायत,  केशलपुर पंचायत, आसनबेदा पंचायत,सिकिरियाटाढ पंचायत और क्रूसकेला पंचायत के खिलाड़ियों के लिए पाकरटाढ बाजार स्थित  खेल मैदान में ट्रायल आयोजित हुए।जिसमे काफी संख्या में भाग लिए ।इनका चयन ट्रायल कर 22=22 सदस्यों वाली एक एक महिला और पुरुष टीम का गठन किया गया। जो टीम जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेंगे। आज के ट्रायल  में चयन ट्रायल को सफल बनाने में  कुनूल भेंगरा, सुजीत एक्का,रेणुका सोरेंग,सेलेस्टिन सोरेंग  इत्यादि की प्रमुख भूमिका रही।

 

भाग ले सकते है।

सिमडेगा प्रखंड उतरी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल प्रातः 07बजे बजे से बीरू खेल मैदान में = बीरू  पंचायत,तामड़ा पंचायत और अरानी पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

 

सिमडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल को प्रात 8.30 को बरपानी खेल मैदान में बरपानी पंचायत,जोगभबहार पंचायत और बंगरू पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

सिमडेगा प्रखंड पश्चिमी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल 2023को 8.30बजे से महुवाटोली स्कूल मैदान में (कोचेडेगा) गरजा पंचायत, कोचेडेगा पंचायत,पिथरा पंचायत,सेवई पंचायत,कुलुककेरा पंचायत और बनाबिरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

जलडेगा प्रखंड पश्चिमी प्रभाग के लिए दिनांक 17अप्रैल 2023प्रातः 08बजे से गंगू स्कूल मैदान में,= लोबई पंचायत, टिंगिना पंचायत और कोनमेरपा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

 

जलडेगा प्रखंड सेंट्रल प्रभाग के लिए 17 अप्रैल 2023 को दोपहर 01.00बजे से टांगिया हॉकी मैदान में=जलडेगा पंचायत, पतिअंबा पंचायत और लमडेगा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

 

जलडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक 19अप्रैल 2023को प्रातः 08.30बजे से ओढ़गा हॉकी मैदान में=ओढ़गा पंचायत, परबा पंचायत,, कुटुंगिया पंचायत और टोनिया पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

 

कोलेबिर प्रखंड सेंट्रल प्रभाग के लिए 21अप्रैल 2023 को 08.00बजे से बरवाडीह विद्यालय हॉकी मैदान में=कोलेबिरा पंचायत, रंसिया पंचायत,डोमतोली पंचायत, बंदरचुवा पंचायत और नवा टोली पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

 

कोलेबिरा प्रखंड उतरी प्रभाग के लिए 22अप्रैल 2023 को 08.00बजे से अघरमा विद्यालय हॉकी मैदान में अघरमा पंचायत, बरसलोया पंचायत, और शाहपुर पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

 

 

बानो प्रखंड दक्षिणी प्रभाग के लिए 22अप्रैल 2023को पूर्वाहन 8.00बजे से हुरदा खेल मैदान जेनमेर पंचायत, जमताई पंचायत, साहुबेड़ा पंचायत , डूमुरिया पंचायत और रायकेरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं

 

बानो प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक 22अप्रैल दोपहर 01बजे से बाकी स्कूल मैदान= बांकी पंचायत,उकौली पंचायत, बिनतुका पंचायत, बड़काडोइल पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

ट्रायल में उन्ही खिलाड़ियों को सामिल किया जायेगा जिनका जन्म 1जनवरी 2008या उसके बाद हुआ हो। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार जिसमे जन्म तिथि अंकित हो कार्ड लाना अनिवार्य है! यह जानकारी मनोज कोनबेगी

अध्यक्ष,हॉकी सिमडेगा ने मीडिया को दी !