केशव कुमार

Mohanpur : मोहनपुर स्थित विवाह भवन में झामुमों मोहनपुर कमिटी के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने की इस अभियान के मुख्य अतिथि झामुमों जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा , केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रभारी अजय नारायण मिश्रा, मोहनपुर सदस्यता अभियान प्रभारी नंदकिशोर दास, जिला संयुक्त सचिव सूरज झा थे।

जेएमएम कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान 500 सदस्यों को जोड़ा गया

इस कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में दो लाख सदस्य बनाना एवं मोहनपुर प्रखंड में 30 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है आज इसी कड़ी में सांकेतिक रूप से 500 सदस्यों को जोड़ा गया तथा सभी पंचायत अध्यक्ष को रसीद उपलब्ध कराया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रखंड सचिव पत्ती लाल मुर्मु, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन मंडल, उपाध्यक्ष शंकर तांती, करामत अंसारी, लोथों मुर्मु, संगठन मंत्री श्रीकांत यादव, बब्लू दास, संयुक्त सचिव अरुण यादव, वरिष्ठ नेता अधिवक्ता अजय कुमार यादव, डॉ० विनोद कुमार, दिलचंद यादव, नागेश्वर तांती, पूर्व युवा उपाध्यक्ष सोनेलाल हेम्ब्रम, पूर्व युवा महानगर सचिव सिकंदर कुमार, पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश तांती, पूर्व युवा प्रखंड प्रभारी रोहित राव, पूर्व युवा प्रखण्ड सचिव रंजीत यादव, संजय हेम्ब्रम, अनिरुद्ध दास, संगम कुमार, बी० एन० अग्रवाल, रिजवान, पिंकू तांती, अखिलेस्वर यादव, महिला मोर्चा की बेबी हेम्ब्रम, कुंती देवी, मोनिका कुमारी, गायत्री कुमारी, संगीत टुडू एवं सभी पंचायत के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।