बरवाडीह। आस्था का महपूर्व छठ पूजा के दौरान प्रिंस क्लब में छठ व्रतियों के बीच मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा फलों का वितरण किया गया।

वही बताते चले कि विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा प्रिंस क्लब के माध्यम से छठ व्रतियों के बीच फलों का वितरण 33 वर्षो से किया जाता रहा है।

 

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र राम, बरवाडीह पंचायत की पूर्व मुखिया सुनीता टोप्पो, खुरा पंचायत के पूर्व मुखिया हुलास सिंह, बरवाडीह पंचायत के पर्व उप मुखिया काज़मी अनवर, इंदुभूषण सिन्हा(गिल्ली) मौजूद थे।