सिमडेगा: जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत एडेगा एवं लचड़ागढ़ पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाइयों एवं बहनों सहित महिला समूह की दीदीयों एवं जल छाजन कर्मीयों को ग्रामीण विकास विभाग झारखंड जल छाजन योजना मुस्कान विकास संस्थान सिमडेगा द्वारा पांच दिवसीय 30 अक्टूबर 2023 से 04 नवंबर,2023 तक क्षमता वर्धन के अंतर्गत उन्नत कृषि एवं जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षण सह क्षेत्र भ्रमण हेतु स्थान वाटर संस्था अहमदनगर, पुणे ,महाराष्ट्र भेजा गया.

वहां पर सभी किसानों एवं महिला समिति के दीदीयों एवं जल छाजन कर्मीयों को उन्नत खेती उन्नत एवं जल संरक्षण का प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही महाराष्ट्र के कई पर्यटन स्थल का भ्रमण भी मुस्कान विकास संस्था द्वारा कराया गया कोलेबिरा प्रखंड के एडेगा पंचायत एवं लचडागढ. पंचायत के कुल 20 किसान एवं महिला समिति के दीदीयों को किसान एवं जल छाजन कर्मी और योजना क्षेत्र के महिला मण्डल सदस्य को किसान महान समाजसेवी श्री अन्ना हजारे से मिल कर शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुच्छ दिया गया.

प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी अपने क्षेत्र में उन्नत कृषि एवं जल संरक्षण पर लाभ लेंगे एवं मुस्कान विकास संस्था सिमडेगा का नाम रोशन करेंगे प्रशिक्षण में भेजे गए महिला से समूह की दीदीयों पुष्पा देवी ,कमला देवी, रामविलास सिंह, प्रहर्षन तोपनो, सहित महिला मंडल की दीदीयो एवं किसान शामिल हैं.