भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 39242 पर पहुंच गया है। पहली बार लगातार दूसरे दिन भी दो हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 11 हजार लोग सिर्फ महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के अहमदाबाद में संक्रमित हैं। भारत में लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रोजाना नए संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारत में 1 मई को रिकॉर्ड 2391 लोग कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आए हैं। जबकि देश में आज 2049 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 39311 पर पहुंच गई है। इनमें से 27257 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 10731 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी से भारत में 1319 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई-अहमदाबाद में हालात खराब

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के हालात खराब है। महाराष्ट्र के मुंबई में संक्रमितों की संख्या 7812 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 751 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अहमदाबाद में 1 मई को 267 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 3293 पर पहुंच गया है। गुजरात के हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पूरे प्रदेश में अभी तक 4721 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 3293 सिर्फ अहमदाबाद में हैं।

राजस्थान में 106 संक्रमित मिले

राजस्थान में आज 106 संक्रमित मिले हैं। इनमें से जोधपुर में 60 मामले आए हैं। जिसके बाद जोधपुर में संक्रमितों की संख्या 605हो गई हैं। जबकि प्रदेश में अभी तक 2772 लोग महामारी की चपेट में आ गए हैं।

https://www.haribhoomi.com/news/india/coronavirus-india-update-state-wise-chhattisgarh-madhya-pradesh-rajasthan-haryana-326800