राँची। झारखंड में कोरोना के मरीज़ की संख्या 154 हो गई है। बता दें की शुक्रवार को कोरोना के 22 नए मरीज़ मिले हैं, मामले की पुष्टि रिम्स निदेशक ने की है।
शुक्रवार को रिम्‍स में कुल 354 मरीजों के सैंपल की जांच हुई जिसमें कुल 21 पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई। इसमें एक मरीज़ कोडरमा के हैं।
धनबाद के PMCH में 300 सैंपल की जांच हुई थी जिसमें 299 निगेटिव मिले हैं वहीं एक पॉजिटिव मिले हैं।

आंकड़ों में देखें कब-कब कहां कितने मिले मामलें

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।

02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव।

05 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई, वह बंग्लादेश से लौटी थी।

06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमित पायी गई।

08 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इस दिन कुल नौ मरीज की पुष्टि हुई।

09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।

13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो व गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल पांच मिलें।

14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज मिलें।

15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।

16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

17 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।

18 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि। रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि।

19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि।

20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 व हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज।

22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।

23 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।

24 अप्रैल : देवघर से 1 और रांची के हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि।

25 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि।

26 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से छह, पिस्का मोड़ से एक, सदर अस्पताल से पांच, गुरुनानक स्कूल से एक, गढवा से दो मरीज मिले। कुल 15 मरीज मिलें।

27 अप्रैल : कडरू से 1, डोरंडा से 1, कांके से 1, रिम्स से 1, रेलवे स्टेशन से 1, हिंदपीढ़ी थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8 लोग, लेक रोड से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज मिलें। इस दिन झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

28 अप्रैल : हिंदपीढ़ी कुर्बान चौक से 1 और राइन मुहल्ला से 1 मरीज मिलें।

29 अप्रैल : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें।

30 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 2 रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें।

01 मई : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें।

02 मई : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें।

05 मई : हिंदपीढ़ी से 8 कोरोना पॉजिटिव और दुमका से 2 पॉजिटिव मरीज मिलें।

06 मई : हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव और रिम्स से 1 पॉजिटिव मरीज मिलें।

07 मई : पलामू से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलें।