खबरों की तह तक

कटोरिया/बांका। रविवार को बांका जिले के अनेकों छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया ।

 

बता दें कि चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को  डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जबकि सोमवार को तड़के सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

 

 

इसी के साथ चर्तुदिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। विभिन्न प्रखंड के छठ घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और

लोक आस्था का महापर्व छठ मैया की कृपा से इन ब्रर्तियों का मनोकामना पूर्ण होने पर पूजा का आयोजन किया गया।लोक आस्था पर पूर्ण विश्वास व भरोसा रहा है जो आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

 

सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल, गोंताखोर, चिकित्सा टीम के साथ साथ अन्य वरीय पदाधिकारी गण मानिटरिंग करते रहे।सभी छठ घाटों पर चाट-चौबंद व्यवस्था थी।