देवघर/संवाददाता : गोड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक गोड्डा लोकसभा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे जी के आवास पर रखी गई. इसमें एनडीए घटक दल के सारे जिला एवं केंद्र के पधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे. इस कार्यक्रम में भाजपा के गोड्डा लोकसभा के प्रभारी अनंत ओझा, गोड्डा लोकसभा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे, देवधर के लोकप्रिय विधायक नारायण दास, गोड्डा के लोकप्रिय विधायक अमित मंडल एवं आजसू पार्टी के संथाल परगना के प्रभारी अजय कुमार, केंद्रीय सचिव सह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेश प्रसाद राय, केंद्रीय सचिव ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक राजा साहनी, देवघर जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, संगठन सचिव जितेंद्र चौधरी, जिला के उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष गोबिंद कुमार शाही, नगर के अध्यक्ष पंकज वर्मा, देवघर जिला सहसचिव सह देवीपुर प्रखंड प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल, देवघर प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार राउत, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक जयसवाल, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनीता शाह, जिला सचिव पूनम देवी, शंभू जी गोड्डा जिला के जिला अध्यक्ष सुरेश महतो एवं संथाल परगना के आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में एनडीए के घटक दल के भाजपा आजसू लोजपा और जदयू चारों पार्टियों के द्वारा बैठक कर मिशन मोदी को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और चुनाव में जीत किस तरह हासिल हो इसकी रूपरेखा बनाई गई और 26 तारीख को दुबे जी का नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गोड्डा में सारे एनडीए घटक दल से अपील की गई कि आशीर्वाद देने सभी हजारों की संख्या पर गोड्डा पहुंचे और विजय का आशीर्वाद दें. ।। हर हर मोदी ।।घर घर मोदी ।।जय आजसू।। जय झारखंड।।जय सुदेश खुशहाल प्रदेश।।