देवीपुर/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बाघमारी पंचायत के दल्लूरायडीह गांव निवासी व पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित कामेश्वर पाण्डेय का निधन उनके पैतृक गांव दल्लुरायडीह में रविवार को हो गया। देवघर विधायक नारायण दास ने दल्लूरायडीह गांव जाकर स्व० कामेश्वर पांडेय श्रद्धांजलि अर्पित किया।शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। शनिवार की रात्रि को पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित कामेश्वर पाण्डेय का देहावसान हो गया था। उनके शिक्षक पुत्र विकास पांडेय अपने परिजनों के साथ पाथिॅव शरीर को संस्कार के लिये वाराणसी ले जाया गया। कामेश्वर पांडेय के निधन पर देवीपुर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।