पटना/संवाददाता। अगर आप सड़को पर बिना फेस मास्क के घूम रहे है तो हो जाइये सावधान क्योंकि अब प्रशासन की है आप पर नजर। गुरुवार को पटना की सड़कों पर जिलाधिकारी कुमार रवि खुद मास्क चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। और पटना की कई सड़कों पर डीएम ने जाँच अभियान चलाया।

इस दौरान वैसे लोगो का चलान भी काटा गया जिसके फेस पर मास्क नहीं था। वही गाड़ी चालक जिसने मास्क नहीं पहना उसको फाइन किया गया। साथ ही जिलाधिकारी की कई दुकानों पर भी नजर थी कुमार रवि ने कई दुकानों की जाँच भी की जहा बिना मास्क वाले दुकानदारों पर फाइन किया गया।

वही पटना के सभी थानां को भी दिया निर्देश बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर कसे नकेल, बताते चले कि कोरोना काल में संक्रमण का प्रभाव काफी बढ़ा की अनलॉक 4 में भी लोग काफी लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। संक्रमण की रोक थाम ससमय नही हुई तो इसका अंजाम और भी खराब हो सकता है।

लोगो को लगातार सरकार और अधिकारियों द्वारा जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग नियमो को ताख पर रख घूमते नजर आ रहे हैं।