नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हैं लेकिन आए दिन वह किसी न किसी वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। मलाइका कभी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)के संग अपने रिलेशनशीप को लेकर सुर्खियां लूटती हैं तो कभी अपनी बोल्ड और ग्लैमर फोटो की वजह से फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं। इसी बीच मलाइका ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह मल्टी कलर के स्विमशूट में नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो को मलाइका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में वह समुन्द्र के किनारे बैठी हुईं नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि 40 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से सभी को इंस्पायर्ड करने वाली मलाइका (Malaika Arora) ने हाल ही में डांस इंडिया डांस 7 में बतौर जज एंट्री की है। शो में मलाइका की एंट्री काफी धमाकेदार थी। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने अपने खूबसूरत लुक्स और जबरदसत् अंदाज से दिल्ली में आयोजित हुए इंडिया कुटुर वीक में भी चार चांद लगाए थे।
सोहा अली खान ने ब्रेस्टफीडिंग को लेकर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
इंडिया कुटुर वीक में मलाइका अरोड़ा ग्रीन लहंगे में बिल्कुल दुल्हन की तरह लग रही थीं। इन सबके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को कई मौके पर साथ में देखा जाता है।