फतुहा/संवाददाता। स्थानीय देवीचक पंडित दीन दयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र पर शुक्रवार को बूथ अध्यक्षो की बैठक भाजपा नगर महिला मोर्चा के महामंत्री सह बूथ संख्या -265 के अधयक्ष पूनम केशरी की अधयक्षता में हुई। संचालन नगर महामंत्री अरूण कुमार झा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के नीतिओं और किए गये बिकास कार्यों को एक-एक मतदाता तक पहुचाने को कहा और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पाटी के कार्यक्रमों को बूथों पर आयोजन करने पर बल दिया है। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अधयक्ष शोभा देवी, महिला मोर्चा नगर अधयक्ष अनामिका अग्रवाल, महिला मोर्चा के महामंत्री सह बूथ संख्या -265 के अधयक्ष पूनम केशरी ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र से अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार बनाने की मांग की जिस पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने बिहार प्रदेश अधयक्ष डा०संजय जायसवाल तक मांग को पहुचाने का आशवासन दिया।

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, जिला विस्तारक केशवकांत प्रसाद, महामंत्री अरविंंद यादव, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता भाषकर लाल पटवा, नगर महामंत्री अरूण कुमार झा, अनुसूचित जाति मोर्चा अधयक्ष सह बूथ अधयक्ष 266 के पंकज कुमार,दिनेश कुमार,सुनील वर्मा,मनोज कुमार समेत शक्ति केन्द्र प्रभारी , बूूूथ अधयक्ष मौजूूद थे ।