हाजीपुर/संवाददाता । चुनाव का समय नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गया है। लालगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दवा ठोकने वाले बिहार बिभूति अनुग्रह नारायण सिंह के प्रपौत्र राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह जी की चर्चा अब आवाम में जोरों से होने लगा है।। ऐसे तो पप्पू सिंह मूल रूप से औरंगाबाद जिला के रहने वाले है मगर लालगंज के जगन्नाथ वसन्ता गाँव मे उनका ददिहाल है जँहा अधिक से अधिक समय उनका गुजरता है। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दवा ठोकते ही एक बार फिर किशोरी सिन्हा और निखिल कुमार सिंह के कार्यों की चर्चा होने लगा है।


किशोरी सिन्हा वैशाली से सासंद रहते लालगंज के लिये काफी काम किया था,सड़क से लेकर सासंद तक किशोरी सिन्हा के कार्यो की चर्चा होती थी। पप्पू सिंह किशोरी सिन्हा के परिवार से है। निखिल कुमार के बाद बिहार बिभूति के परिवार का एक मात्र सदस्य पप्पू सिंह है जो राजनीतिक के मैदान में आकर अपने पूर्वजों के राजनीतिक बिरासत को बचना चाहते है। ऐसे तो पप्पू सिंह लालगंज के लिये कोई नया चेहरा नही है।


हर कोई उन्हें जानता है।और फिलहाल लालगंज स्थित ए0वी0एस कॉलेज के सचिव है। कॉलेज के सचिव होने के कारण लालगंज के हर घर मे उनका एक अपना पकड़ है। जिसके कारण वह लालगंज को अपना राजनीतिक जीवन का सबसे सुरक्षित क्षेत्र समझते है। लालगंज में हमेशा उनका आना जाना बना रहता है। लालगंज में फिलहाल राजपूतो का कोई ऐसा स्थानीय नेता नही है जो लालगंज के राजपूतों का नेतृत्व करता हो। राजपूत नेता के लिये यह सीट सबसे सुरक्षित मना जाता है लेकिन पार्टी के गठबंधन के राजनीति के कारण यह सीट राजपूत नेता के हाथो से निकलता चला गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह के बाद यँहा से कोई राजपूत नेता पार्टी के टिकट से चुनाव नही लड़ा।


यँहा राजपूत नेता में चुनाव लड़ने का दवा ठोकने वालों में लोजपा से प्रमोद कुमार सिंह,रालोसपा से राकेश कुमार सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह, राजद से राजीव कुमार सिंह,अपने को प्रबल दावेदार बताते है।लेकिन गठबन्धन के राजनीति में राजपुत नेता का खेल अंत मे बिगड़ जाता है। लालगंज में भूमिहार ,साव, ओर राजपूत जाती का वोट अधिक है मुस्लिम वोट कांग्रेस और राजद का माना जाता है। निर्णायक वोट राजपूत जाती का माना जाता है।फिलहाल राजपूत जाती में सबसे दमदार उम्मीदवार बिहार बिभूति के प्रपौत्र पप्पू सिंह माना जा रहा है। जो पप्पू भैया के रूप में लालगंज मे चर्चित है।