फतुहा/संवाददाता। प्रखंड के जेठुली पंचायत एवं मोजीपुर पंचायत में भाजपा उतरी मंडल शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान एवं ऊजार्वान बनाने के लिए कार्यकतार्ओं से चर्चा करते हुए कई चुनावी मंत्र दिये। भाजपा जुझारू किसान नेता प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कार्यकतार्ओं को बताया मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मंत्र के साथ हम सबो आगे बढ़ना होगा।

आज पीएम मोदी की योजना गांव गांव, घर घर दिखाई दे रहा है। किसानों की आय कैसे दुगनी हो, सरकार लगातार लोक कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं द्वारा ग्रामीणों तक पहुँचाई जा रही है। 15-15 किलो अनाज-राशन हर परिवार को दिया जा रहा हैं। कोरोना वायरस से बचाव के बारे में अवगत कराया।

बैठक की अध्यक्षता फतुहा उत्तरी मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव, धन्यवाद ज्ञापन उत्तरी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविंद यादव ने की। संचालन जिला महामंत्री अरविंद सिंह द्वारा हुआ। बैठक में मण्डल महामंत्री विनोद शर्मा, इन्द्रसेनजीत सिंह, मंत्री रामानंद सिंह, किसान मोर्चा महिला महामंत्री लाजवंती देवी, रतन कुमार, अवधेश सिंह, लड्डू राय, बिरवल राय, महादेव गोप, पंकज कुमार, सीताराम मेहता, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।