संवाददाता-बबलु कुमार

कसमार:- शनिवार को कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत में मुखिया वीणा कुमारी, प्रमुख विजय किशोर गौतम, जिप सदस्य गीता देवी, पंचायत सचिव अजय दास एवं त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। जिप सदस्य ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। जागरूक होने की जरूरत है। वही प्रमुख ने कहा की हमे बिमारी से लड़ना है बिमार से नहीं। वहीं पंचायत समिति सदस्य गंगाधर बैठा ने कहा कि लॉक डाउन का पालन करते हुए बाहर से आए हुए सभी पंचायत के ग्रामीणों होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन करें। मास्क और सैनिटाइजर वितरण के क्रम में वार्ड नंबर 14 के वार्ड सदस्य कुलदीप प्रजापति एवं जल सहिया सावित्री देवी ने एक स्वर में कहा कि इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय है घर में रहें-सुरक्षित रहें। बिना कारण घर से बाहर ना निकले। तभी इस बीमारी की चैन को तोड़ा जा सकता है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक एवं पंचायत के सभी त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद थे।