संवाददाता-बबलु कुमार

बोकारो। झारखंड की राजनीति का एक बड़ा नाम अब नहीं रहा। बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का गुड़गांवा के फोर्टिस अस्‍पताल में रविवार 24 मई को उनका निधन हो गया।
वह काफी लंबे समय से बीमार थे। गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 76 साल के थे। सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की। https://twitter.com/RahulGandhi/status/1264477254978908160?s=19

राजेंद्र सिंह की जीवनी पर एक नजर
राजेन्द्र प्रसाद सिंह का जन्म बिहार के गया जिले के बैरवां गांव में हुआ था । उनके पिता का नाम स्व. भुनेश्वर प्रसाद सिंह है और माता का नाम स्व. भगवती देवी है। राजेंद्र बाबू का गया के लक्खीबाग में मकान है जहां इनके परिवार के कुछ सदस्य रहते हैं ।

पढ़ाई-लिखाई
इन्होंने बिहार के नवादा से मैट्रिक की परीक्षा पास की। गया से की प्री यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की। ये इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री थे तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहें। इसके अलावा वे इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा वे कोल इंडिया सुरक्षा परिषद और जेबीसीसीआइ के सदस्य थे।

राजेन्द्र बाबू की राजनैतिक यात्रा
अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष
वर्ष 2005 में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान
तीन बार बने मंत्री
वर्ष 1989 में एकीकृत्‍त बिहार की सत्येन्द्र नारायण सिंह सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री
वर्ष 2000 में लालू-राबड़ी सरकार में ऊर्जामंत्री का कार्यभार संभाला
1985 से बेरमो विधनासभा का कर रहे प्रतिनिधित्व

देश की मजदूर राजनीति को लगा झटका

राजेंद्र प्रसाद सिंह देश की मजदूर राजनीति के एक स्तंभ थे। वे दो दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री थे। कोयला उद्योग के मजदूरों पर उनकी पकड़ थी। वह कोयला उद्योग के मजदूरों से जुड़े हर फैसले को प्रभावित करते थे। उनके निधन से मजदूर राजनीति को झटका लगा है। 

बेरमो विधानसभा से छठवीं दफा चुने गए थे विधायक
झारखंड कांग्रेस की राजनीति में राजेंद्र प्रसाद सिंह कद्दावर नेता थे। वे झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल में राजेंद्र सिंह उर्जा मंत्री थे। वे बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेत्र से छठीं बार विधायक चुने गए थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह अविभाजित बिहार में राबड़ी देवी मंत्रीमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं।