कटोरिया/विजय आनंद : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई की एक बैठक शुक्रवार को कटोरिया बाजार के बाँका रोड स्थित हाई स्कूल के सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा की गई। बैठक में  प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज कुमार मंडल को प्रखंड अध्यक्ष, दाहिर हुसैन मुन्ना को प्रखंड सचिव, अनिल कुमार राम एवं चंद्रकांत कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, राजकिशोर यादव एवं आरती को उपसचिव, राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, राज शैलेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी एवं मो अरशद जलील को सोशल मीडिया प्रभारी चुना किया गया।