बांका : बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के राज्यव्यापी अभियान के तहत चंद्रशेखर भवन टाउन हॉल मे बांका जिले के सभी मुखियाओं का संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डीएम कुंदन कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उपस्थित सभी मुखिया गणों को अपने स्तर से जागरूकता फैलाकर बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए प्रयास करने की बात कही। इस सामाजिक बुराई दहेज प्रथा और बाल विवाह को समूल खतम करने की बात कही। उन्होंने सबसे अपील की कि इस कुरीति को हर हाल में खतम करना है सनद रहे कि बाल विवाह की रोकथाम और दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए बिहार सरकार 2 अक्टूबर 2017 से अभियान चला रही है। जिसे और प्रभावी बनाने के लिए ग्रास रूट लेवल से अब प्रयास हो रहा है। एसडीओ मनोज कुमार चौधरी बाल विकास परियोजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चाइल्डलाइन बांका के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखें। कटोरिया मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्यों को भी संलग्न किया जाना चाहिए। तभी ग्रास रूट लेवल से जागरूकता आएगी और रोकथाम के प्रयास सार्थक होंगे इससे पूर्व डीएम कुंदन कुमार, एसडीओ मनोज कुमार चौधरी, बाल विकास परियोजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस सामाजिक बुराई का कुप्रभाव से पूरा समाज पीड़ित है। ऐसे में सरकारी प्रयास और सामाजिक प्रयास दोनों की जरूरत है। जब तक-एक व्यक्ति इस कुरीति को दूर करने के दिशा में कार्य नहीं करेगा। तब तक इस कुरीति को दूर करना संभव नहीं होगा।