दुमका/मुकेश कुमार मिश्र : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिये जाने के विरोध में सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भाजपाईयों ने शहर के टीन बाजार चैक पर भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष निवास मंडल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन का पूतला फूंका। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि यह सरकार जब से बनी है, संविधान की धज्जी उड़ा रही है। पूर्व की सरकार के कई नियमों को बदला और अब बदले की भावना से बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनने दे रही। विधानसभा अध्यक्ष भी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने तय नियमों के अनुसार अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कराया। इस विलय को चुनाव आयोग ने भी मान्यता दे दी।

बावजूद इसके उन्हें नेता प्रतिपक्ष घोषित नहीं किया जाना संविधान का मखौल उड़ाना है। अगर सरकार जल्द उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता नहीं देती तो हम चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

पूतला दहन कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, मृणाल मिश्रा, बिनोद शर्मा, बिट्टू सिंह, गरीब दास, सतीश राय, रवि कांत मिश्रा, सुरेश मुर्मू, पिन्टु अग्रवाल, रूपलाल राय, मनोज पांडेय, दिनेश दत्त, गौरी शंकर यादव, मनोज साह, महेश गण, ओम केशरी, जय किशोर साह, स्वरूप सिन्हा, अशोक कुमार, रंजना उपाध्या, मिथलेश सिंह, नीतू झा, पिंटू साह, बिशु टुडू, संजय केसरी, सुरेन्द्र केशरी, कबीर, राजीव रंजन, नीरज भंडारी, नरेश मंडल, अमित रक्षित, अजय पाठक, पंकज वर्मा, कालेश्वर मुर्मू, वीरेन्द्र मरांडी, बबलू मंडल, सुजीत कुमार,नयन मंडल,प्रदीप मिश्रा, राम मंडल, आनंद कुमार, सुधीर मंडल, गणपति पाल, रबिन्द्र बास्की, विक्की पाठक, मनोज रक्षित आदि शामिल हुए।