साहिबगंज/संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा साहेबगंज के जिला मंत्री प्रवीण यादव की हत्या बुधवार की रात को अपराधियों ने घर मे घुस कर धारदार हथियार से बड़ी ही बेरहमी से कर दी। सूत्रों के अनुसार वे विगत 10 वर्षों से जिरवाबाड़ी अंतर्गत कमलापुर में रहते थे। इस हत्या से साहेबगंज का भाजपा परिवार स्तब्ध है तथा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है ।


मामले को लेकर भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह अत्यंत ही निंदनीय घटना है। इस पर प्रशासन जांच कर करवाई न्यायपूर्ण करवाई करे।


वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनन्त तिवारी ने भी इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत ही दुःखदायी है। इस सरकार में आपराधिक प्रवृति के लोगों का मनोबल बढ़ते जा रहे है। लॉकडाउन के समय में हर जगह प्रशासन का नज़र है फिर भी ऐसी घटनाओं का होना समाज के लिये चिंतनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग कििया कि 48 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ कर कठोर दंड दिया जाय, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।


भाजपा किसान मोर्चा साहेबगंज के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत ही दुःखद घटना है। प्रशासन के नाक के नीचे इस प्रकार की घटना चिंतनीय है। लॉक डाउन में जहां चारो ओर पुलिस का पहरा है उसमे में भी इस प्रकार का कुकृत्य होना प्रशासन के लापरवाही का नतीजा है। प्रवीण यादव एक व्यवसायी, सामाजिक व्यक्ति के साथ साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भी थे। मैं प्रशासन से मांग करता हूँ कि इस पर गहन जांच कर कठोर से कठोर न्यायोचित करवाई की जाय, जिस से इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के पहले अपराधी को सौ बार सोचना पड़े।


वही भाजपा किसान मोर्चा साहेबगंज के मिडिया प्रभारी आकाश पाठक ने कहा कि जब से ये सरकार राज्य में बनी है तब से हत्या, लूट आगजनी आदि जैसी आपराधिक मामले बढ़े हैं। कई जगहों पर तो भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का भी मामला सामने आया है। इससे यह प्रतीत होता है की ये सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। अतः मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूँ की इस मामले का निष्पक्ष जांच कर उचित करवाई की जाय।
इसके साथ ही अन्य कार्यकर्तों ने मांग की है प्रवीण यादव जी की हत्या से हमारे संगठन के साथ साथ उनके परिवार की भी भारी क्षति हुई है अतः सरकार उनके परिवार को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करे।


इस संबंध में जब साहेबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है, पैसे के लेनदेन में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिर भी प्रशासन अपना काम कर रही है एक एक बिंदुओं पर बारीकी से नज़र रखा जा रहा है। अपराधी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।