पेटरवार/संवाद-सूत्र।     बोकारो जिले के पेटरवार एनएच 23 पेटरवार स्तिथ न्यू बस स्टैंड के पास शनिवार को हाइवे मोदी प्रवासी सेवा केंद्र खुला। इसकी शुरुआत जिला 20 सूत्री पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक व प्रखंड 20 सूत्री पूर्व अध्यक्ष रविशंकर जयसवाल ने किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हाइवे किनारे केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों व असहाय लोंगो को सुविधा देना है, इसी क्रम में लोगों के बीच पेयजल, ब्रेड, साबुन बिस्किट व मास्क बांटा गया। बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर खोला गया।