खबरों की तह तक

फतेहपुर(जामताड़ा)।बढ़ती ठंड के मद्देनजर प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा गरीब असहाय दिव्यांगों का चयन कर जाड़े से बचने के लिए कंबल का वितरण कर रही है। सोमवार को इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय के आसपास भटकते एक दिव्यांग पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी को ध्यान पड़ा । तत्पश्चात उन्होंने उस दिव्यांग महिला को प्रखंड मुख्यालय बुलवाकर कंबल भेंट किया उन्होंने कहा कि ऐसे प्रखंड क्षेत्र के कंबल से वंचित लोगों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के तौर पर सबसे पहले उन्हें कंबल वितरण करें इस मौके पर हरिपद रुई दास गौर किशोर यादव समेत कई अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।