• लोगों की समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकता

देवघर : आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु की आज दिनांक 17.03.2020 से हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। इसके तहत सफाई कार्य, पथ प्रकाश एवं पेयजलापूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

उक्त कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 9508112201 है एवं इसकी संचालन अवधि प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक है।
इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर लाॅन्च करते हुए नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता देवघर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए मिल रही सुविधाओं को और भी बेहतर बनाना है, ताकि देवघर नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जा सके।