शिवलोक परिसर में शहिद जवानों की श्रद्धांजली में लगयी गयी कलाकृति….

देवघर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2019 में आगन्तुक देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा के साथ हर संभव सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा हैं। इसके तहत् जिला प्रशासन द्वारा शिवलोक परिसर में देवघर दर्शन के प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। इसके तहत् काफी संख्या में श्रद्धालुओं को शिवलोक परिसर आकर देवघर दर्शन व देवघर से जुड़ी इतिहास की प्रतिकृति का दर्शन करते देखा जा रहा है। इसे लेकर इनमें काफी हर्ष है। इससे यहां आगन्तुक लोगों को एक नई अनुभूति की प्राप्ति हो रही है एवं वे एक हीं जगह पर बैद्यनाथ धाम से जुड़ी जानकारी का प्रतिकृति का सुलभ दर्शन कर पा रहे हैं।

इसी कड़ी में शिवलोक परिसर देश के लिए शहिद होने वाले जवानों के याद में देवघर के ही कलाकार मार्कण्डे जजवाड़े द्वारा बनायी गयी है। शिवलोक परिसर में स्थापित शिव की विशाल प्रतिमा को इस प्रकार से बनाया गया है कि देखने वाले श्रद्धालुओं को भावनात्मक तरीके से शहिद जवानों की याद दिलाएगी।

शिवलोक परिसर का भ्रमण करने वाले श्रद्धालुओं से जब टीम पीआरडी के सदस्य द्वारा बात की गई तो बिहार से आये मनीष बम ने बताया कि पहले इसके बारे में हमें जानकारी नहीं थी, परन्तु मेला क्षेत्र में हो रहे प्रचार-प्रसार के माध्यम से चार धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंग की जानकारी मिली और जब वे शिवलोक धाम पहुँचकर इसके दर्शन किये तो उन्हें बहुत हीं अच्छी अनूभुति हुई। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार को मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूँ एवं आशा है कि आने वाले सालों मंे भी यहाँ आगन्तुक कांवरियों के लिए ऐसी बेहतर की जायेगी। इसके दर्शन से मानों ऐसा लग रहा है कि मानों सभी ज्योतिर्लिंगों का साक्षात दर्शन कर लिये हों।