देवघर/संवाददाता। झारखंड विधानसभा चुनाव में बेरमो और दुमका विधानसभा सीट से महागठबंधन की जीत पर जिला अध्यक्ष संजय के नेतृत्व में देवघर जिला कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं ने पटाखे छोड़े एवं मिठाईयां बांटकर खुशी का जाहिर किया और जश्न मनाया। बेरमो विधानसभा से दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह कांग्रेस पार्टी से एवं दुमका विधानसभा से सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केअनुज झारखंड मुक्ति मोर्चा से बसंत सोरेन की जीत पर महागठबंधन के नेता काफी उत्साहित थे। जश्न मनाने के क्रम में जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि दोनों सीट महागठबंधन की थी और वर्तमान में हेमंत सरकार के शासनकाल से संतुष्ट होकर आम जनता ने पुन: महागठबंधन को जीत दिलाई। इससे साफ जाहिर होता है कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

इस जीत से भारतीय जनता पार्टी को करारा तमाचा लगा है। जिन्होंने दोनों सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान अनर्गल एवं और संवैधानिक बातें कर रही थी कि दोनों सीट अगर भाजपा जीतती है तो झारखंड सरकार को गिरा देंगें। भाजपा की गलत मंसूबे पर माकूल जवाब झारखंड की जनता ने दिया। इसके लिए हम वहाँ की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं। साथ ही चुनाव प्रचार में लगे सभी साथियों को धन्यवाद देते हैं। जिनके प्रयास से दोनों सीट में जीत मिली है। इस मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय के साथ सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार,उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ मिश्र, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,दिनेशानंद झा,अवधेश प्रजापति, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, युवा अध्यक्ष आदित्य सिरोलिया,नगर अध्यक्ष रवि केसरी, पिछड़ा सेल के अध्यक्ष अर्जुन राव,रवि गुप्ता, मकसूद आलम, युवा कमेटी के अमित कुमार पांडेय,आलोक कुमार,अंकुर आनंद हेमंत चौधरी, संजीव कुमार,गोपाल गौतम, अधीर,धनंजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह,आदि मौजूद थे।