देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि लाॅकडाउन की वजह से कई लोग प्रभावित है। साथ ही वर्तमान समय में बाहरी राज्यों के लोग भी देवघर जिलान्तर्गत आश्रीत हैं। ऐसे में उनके सहायता हेतु जिलास्तर पर Help Deoghar कोषांग का गठन किया गया है, ताकि उसके माध्यम से लाॅकडाउन के दरम्यान दूसरे जगहों में फंसे लोगों को हर संभव मदद पहुंचायी जा सके।
इस संबंध में उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि हेल्प डेस्क में नामित जिला के विभिन्न पदाधिकारियों/अधिकारियों के द्वारा जिला में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्य करते हुए लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

हेल्पडेस्क में बतौर पदाधिकारी डीआरडीए निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, जिला कल्याण पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, प्रभारी पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग परमेश्वर मुंडा, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत व अन्य कर्मी होंगें, जिनके द्वारा प्राप्त शिकायतों का समाधान करने का कार्य किया जायेगा। इस हेतु उपायुक्त द्वारा आधिकारिक तौर पर हेल्पालाईन नंबर 8580271240 जारी किया गया हैं। जिसपर लोग काॅल कर अपनी समस्याओं को बतला सकते हैं।

इसके अलावा उपायुक्त नैन्सी सहाय के द्वारा सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं एवं जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले इच्छा अनुसार आगे आएं और लाॅकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने के लिए संपर्क करें, ताकि परस्पर सहयोग से जरूरतमंद लोगों को अनाज एवं जीवननिर्वाह हेतु सभी आवश्यक सामग्री पहुंचायी जा सके।