लातेहार /बद्री गुप्ता : आज चंदवा प्रखंड के लुकुइया गाँव में विश्व स्तनपान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त लातेहार सुश्री माधवी मिश्रा एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी लातेहार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बालूमाथ एवं सभी जिला के सभी सेविका सहायिका उपस्थित हुये। उप विकास आयुक्त लातेहार के द्वारा नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र शाह नर्सरी स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही बच्चों को खिलौने एवं 7 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराई गई एवं स्टॉल का निरीक्षण किया गया। स्तनपान के बारे में विस्तृत रूप से सभी सेविका सहायिका को बताया गया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र को साज सज्जा वाद विवाद लेखन की सुंदरता को बनाए रखने के लिए सेविका को निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, चंदवा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मुमताज आलम उपस्थित थे।