रांची : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनन्त तिवारी झारखंड सरकार पर गरीबो, किसानों और युवाओं के अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि आज जो झारखंड सरकार सदन में बजट पेश की है। वह निराशाजनक तथा उनके ही वादे के अनुरूप नही है। जहां ये सरकार चुनाव से पहले युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रति महीने 5000 देने का वादा किया था। वही अपने वादे से मुकरते हुए।

अब 416 रु महीना तथा 13.79 पैसा पत्येक दिन देगी। जो युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। वहीं जहां एक ओर केंद्र किसानों के आय को दुगुना करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। वहीं झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना जो रघुवर सरकार के कार्यकाल में चलाए जा रहे थे। उसको भी बंद करना झारखंड के किसानों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बजट में किसानों के साथ-साथ गरीबों, महिलाओं, युवाओं को भी ठगने का काम किया है।