गोमिया/संवाद-सूत्र।    गोमिया के कुम्हार टोली में तीन लोग महाराष्ट्र के बांद्रा से लौट कर घर मे रहने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई लेकिन व्यक्ति तथा उसके परिजन नहीं माने। जिस पर ग्रामीण विरोध पर उतर आए। उसी दौरान सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त सर्वे कम सर्विलांस टीम पहुंचकर उक्त परिवार की वस्तुस्थिति से अवगत हुए और को उक्त तीनों प्रवासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहाँ से उन लोगों को गोमिया उच्च विद्यालय में क्वोरिटाइन किया गया। सर्वे कर रही आशा दीदी सीमति सुमन ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गोमिया में सर्वे का काम चल है। जिसके लिए सर्वे कम सर्विलांस टीम पहुंची थी। ग्रामीणों के विरोध की सूचना के बाद सभी तीनों प्रवासियों को गोमिया स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गोमिया उच्च विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया। वहीं पूछे कामे पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच बारला ने बताया कि सर्वे में आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका और एक पारा शिक्षक हर घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। सभी परिवार से कुल 13 सवाल पूछे जा रहे हैं। संबंधित परिवार का पूरा पता, परिवार में कुल कितने सदस्य और उनके नाम पूछे जा रहे हैं। इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी पूछा जा रहा है। बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के पिछले दिनों की यात्रा का विवरण लिया जा रहा है। इस दौरान यह भी पूछा जा रहा है कि क्या परिवार का कोई सदस्य कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहा है। वहीं प्रत्येक सदस्य के पूर्व चिकित्सकीय जानकारी (बीपी, डायबिटीज, अस्थमा, किडनी की समस्या आदि) के साथ ही वर्तमान में स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। अगर किसी को कोल्ड कफ, ड्राई कफ, हाई फीबर, सांस लेने आदि की समस्या है तो इसकी जानकारी भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार का पूरा पता लिया जा रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच बारला ने बताया कि इस टीम में एक स्वास्थ्य सहिया एवं आंगनबाड़ी सेविका को शामिल किया गया है। सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है।