देवघर। झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व तत्कालीन केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा  को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं और अपार बधाई देकर आज चंद्रशेखर खवाडे (युवा मोर्चा संथाल परगना प्रभारी )ने अपने आवास पर  अर्जुन मुंडा  के सुख ,समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हुए रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इस रुद्राभिषेक में माननीय मुंडा जी के निर्देश पर देश के कोरोना वायरस की समाप्ति तथा देश के कोरोना वेरियस को सुख, समृद्धि और सबल देने के लिए भी बाबा बैजनाथ जी से प्रार्थना किया गया।

रुद्रा अभिषेक कार्यक्रम के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जी को आशीर्वाद देकर देवघर नगर में स्थित मठ मंदिरों में रहने वाले गरीब ब्राह्मणों तथा साधू ,सन्यासियों के बीच मोदी आहार का भी वितरण पूरी एहतियात के साथ किया गया। रुद्राभिषेक के बाद सभी पंडितों ने  अर्जुन मुंडा को फोन पर आशीर्वाद देकर झारखंड सहित पूरे देश दुनिया मैं कोरोना वायरस से मुक्ति की भी प्रार्थना किया।