बोकारो/संवाददाता: अपर समाहार्ता विजय कुमार गुप्ता के द्वारा गुरुवार को चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों व पिपराडीह क्षेत्रों का दौरा कर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चंद्रपुरा शहरी क्षेत्र में पूर्ण लॉक डाउन देखा गया। उसके बाद तेलों में भी उसी प्रकार का नजारा दिखा। उन्होंने उपस्थित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को कहा कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराये। किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर ना निकले दे। अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता ने पिपराडीह क्षेत्र का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति में रहने वाले लोगो की आवश्यकता की चीजें मुहैया कराने का निदेश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया। भ्रमण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रपुरा सुदर्शन मुर्मू, अंचल अधिकारी रामा रविदास सहित अन्य उपस्थित है।