संवाद• सहयोगी- राजेश कुमार गुप्ता

पेटरवार। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनु-बोकारो नहर के अंगवाली के समीप नहर के पानी में रविवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था मे बहता हुआ 22 वर्षीय विवाहिता का शव को पुलिस ने बरामद किया। विवाहिता की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत छप्परगढ़ा स्थित घोरवाटाड़ निवासी देवनारायण यादव की पुत्री प्रिया देवी के रूप में किया गया। उक्त महिला की शादी चंद्रपुरा निवासी जितेंद्र यादव के साथ हुआ। विवाहिता एक बच्चे की माँ है। नहर में ऐसी अवस्था मे शव पर लोगो की मन मे कई सवाल पैदा कर रहा है। घटनास्थल पर पेटरवार पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी। हत्या या आत्महत्या की कारणो का पता नही चला। बताया जाता है कि रविवार की सुबह नहर में बहता हुआ महिला के शव को देख ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पेटरवार पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी।